No icon

24hnbc

पहले भेड़िया की अब लक्ष्मी की पसंद है यह शेर

24hnbc.com
बिलासपुर, 16 जुलाई 2024। 
कभी महिला बाल विकास विभाग का बिलासपुर पदस्थ यह अधिकारी भाजपाइयों की नजर में भ्रष्ट था। पर अब सत्ता में है तो भ्रष्ट अधिकारियों से लगाओ होना ही है। तभी तो कमीशन और चाहेतो को काम दिला सकेंगे। जो पत्रकार पुराने चावल हैं वे जानते हैं की किस्सा 2001-2003 का है। शिक्षा विभाग का एक व्याख्याता प्रोटोकॉल पा गया था कलेक्टर का खास था भाजपा के नेताओं को यह संदीप फूटी आंख नहीं सुहाता था। कहते थे सत्ता में आने के बाद पहले ट्रांसफर इसी का करेंगे। 
जैसे ही सत्ता आई इस काबिल व्याख्याता को भाजपा के नेता और भाजपा नेताओं को यह व्याख्याता रास आने लगा। जमकर कमाई हुई स्वच्छ भारत अभियान में  80 रूपए वाली शौचालय की सीट 350 रुपए में बिलिंग हुई और उत्तर प्रदेश के एक एनजीओ को बिलासपुर के नाथ के इशारे पर खूब काम दिया गया। इसी तर्ज पर 2023 में कहानी फिर लिखी जा रही है। महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी जिस पर यौन शोषण तक की शिकायत रहे, जिसपे भ्रष्टाचार का जाल तखतपुर से होते हुए सिरगिट्टी के मार्फत रायपुर तक जाता था। कहते हैं इस शेर से भेड़िया की भी बहुत दोस्ती रही मंत्री बदल गए पर यह शेर शिकार भी करता है, मिल बाटकर खाता भी है और इसके साथ बल्लभ भवन से लेकर इंद्रावती तक फैले हैं।