24hnbc
यहां गढ़ा जाता है भविष्य उन स्कूलों का वर्तमान ही संकट में है
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत द्वारा संचालित 19 स्कूलों पर संवैधानिक संकट आन पड़ा है। करण छत्तीसगढ़ डायोसिस अपंजीकृत में पदाधिकारी के अति महत्वाकांक्षी का परिणाम छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन पंजीकृत संस्था है। इस पर नियम विरुद्ध तरीके से पहले डायोसिस के दो अवैतनिक पदाधिकारीयों ने कब्जा किया कहां जाता है कि स्कूलों में छात्र फीस का बड़ा प्रभाव ही गड़बड़ी की जड़ है। साथ ही आप यह भी है कि यहीं से धर्मांतरण को हवा मिलती है। विवाद पर फैसला तो आना ही था और रजिस्ट्रार ने शशि वाघे की समिति को मान्यता दे दी जो की वैधानिक थे। नए चुनाव का आदेश भी दिया असंतुष्ट गुट नितिन लॉरेंस अपील में गए फैसला यह आया कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कलेक्टर करेंगे और 30 दिवस के भीतर चुनाव होगा।
आदेश का पालन नहीं हो सका और 19 स्कूल पर संकट आ गया। किसी भी स्कूल का वेतन नहीं मिला प्रैक्टिकल परीक्षा के समय तमाम स्कूलों के प्राचार्य परेशान हैं अवैधानिक गुट की दखलअंदाज़ी बढ़ती जा रही है और 19 स्कूल पर कभी भी बेजा कब्जा हो जाएगा। ऐसी घटनाएं पेंड्रा में हो चुकी है जब नितिन लॉरेंस गुट ने प्राचार्य कक्ष पर ताला तोड़कर कब्जा किया था।


