No icon

स्वप्न से संचालित होगा हिंदू राष्ट्र

सनातन धर्म में सपनों का इतिहास

24hnbc.com 
बिलासपुर, 10 अक्टूबर 2025। 
पुराणों में जब राजाओं को सपने आए तो राजपाट लुट गया और सत्य का पर्यायवाची हरिश्चंद्र हो गए। हम दलित सीजेआई पर सनातन वकील द्वारा जूता उछलने पर कुछ देर से लिख रहे हैं। सनातन धर्म में बहु-देव वाद और हर विभाग का एक अलग देवता है। इस बात की पूरी संभावना है कि किसी दिन किसी अधिवक्ता को न्याय के देवता शनि सपने में आ जाएं और सनातनी वकील साहब को सजा का संदेश देकर चले जाएं। 
हर धर्म में सपने देने वाले बैठे हैं। यदि उन्होंने अपने मानने वाले को किसी तरह सपने में आकर संदेश देना प्रारंभ कर दिया तो बड़ी गड़बड़ होने वाली है। क्योंकि सपने में धार्मिक संप्रदायों के दिवंगत हो चुके संस्थापक भी आ सकते हैं ऐसे में परेशानी और भी बढ़ सकती है। सनातन धर्म में तो ऐसे कई उदाहरण है। सब अलग-अलग विभाग के देवता आपस में एक दूसरे को निपटाना पर आ गए। 100 साल बाद अद्भुत संयोग यह भी बन सकता है कि विभिन्न देवताओं के समर्थकों को देवता भिन्न-भिन्न सपना दे दे और व्यवस्था सपनों के बहाने चलने लगे । यूट्यूब में कुछ सपना विशेषज्ञ कब अभी से सपनों का अर्थ बताने लगे हैं
 
​​​​