No icon

24hnbc

सालेम के बाद अब पेंड्रा में रबर स्टैंप प्राचार्य

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 अगस्त 2025। 
छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन की दो संपत्तियों के बीच विवाद रजिस्टर के पास लंबित है और समितियां के काम पर स्टे है के बावजूद छत्तीसगढ़ डायोसिस एजुकेशन का बोर्ड के एक गुट जिसका प्रतिनिधित्व नितिन लॉरेंस और जयदीप रॉबिंसन करते हैं ने 28 अगस्त को गौरेला पेंड्रा के मिशन हाई सेकेंडरी स्कूल में कार्यालय का कार्यालय पर हमला करके ताला तोड़कर अपनी पसंद का प्राचार्य बैठा लिया, बताया जाता है कि प्राचार्य जिन्हें बनाया गया है वह मिडिल स्कूल के कनिष्ठ शिक्षक हैं और हाई सेकेंडरी के प्राचार्य बन गए। जो फोटो छपी जा रही है उसमें एक पुलिस अधिकारी को भी दिखाई जा रही है। छत्तीसगढ़ डायोसिस इस मुद्दे पर रायपुर के सिविल लाईन थाने में धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत अपराध दर्ज है और अध्यक्ष, सचिव अग्रिम जमानत पर हैं। जमानत की कंडीशन में यह लिखा होता है कि इसी तरह के अन्य अपराधों से दूर रहेंगे पर पेंड्रा में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। राज्य में छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजूकेशन के 19 स्कूल संचालित हैं जिसमें से 13 अनुदानित है और जीपीएम जिले का यह स्कूल भी अनुदानित है।