24hnbc
संपत्ति विवाद में अब डुबेगा बर्जेस
- By 24hnbc --
- Friday, 29 Aug, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 29 अगस्त 2025।
क्रिश्चियन वुमन बोर्ड का मिशन सीडब्ल्यूबीएम के दो कथित संपत्ति संरक्षक ने बिलासपुर से प्रकाशित एक अखबार में 27 अगस्त को एक आम सूचना का प्रकाशन किया। ये आम सूचना दावा करती है नजूल सीट नंबर 15 अर्थात बर्जेस स्कूल की जमीन को सीडब्ल्यूबीएम की बताते हुए कहा कि किसी भी डायोसिस या अन्य संस्था का इस पर अधिकार नहीं.....
दूसरे दिन डिसाईपल्स ऑफ़ क्राईस्ट चर्च सिविल लाईन के पादरी अनुराग नथानिययल ने इस सूचना का खंडन किया और कहा कि संपत्ति सीडब्ल्यूबीएम की नहीं है। इस आम सूचना में विभिन्न न्यायालयों का हवाला दिया गया है। लगभग आठ महापूर्व बिलासपुर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार में सीडब्ल्यूबीएम में नितिन लॉरेंस डायरेक्टर बनाए गए और यह नियुक्ति ईस्टर्न रीजनल ऑफ बोर्ड आफ हेल्थ सर्विसेज और छत्तीसगढ़ डायोसिस की संयुक्त बैठक में हुई। अब सवाल पूछता है कि सीडब्ल्यूबीएम की संपत्ति संरक्षक वाली आम सूचना में इस डायरेक्टर का नाम उल्लेखित क्यों नहीं है। उच्च न्यायालय में एक से अधिक बार सीडब्ल्यूबीएम के कथित डायरेक्टर के लोकस को डिस्कस किया जा चुका है। आश्चर्य की बात यह है कि सीडब्ल्यूबीएम इन कॉरपोरेट कभी हुई नहीं जबलपुर उच्च न्यायालय ने इस संस्था के 1924 के बाद से ही वैधता पर प्रश्न चिन्ह लगाया। यह निर्णय जस्टिस गुलाब गुप्ता के बैंच से हुआ। सीडब्ल्यूबीएम के लोकस को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने भी नहीं माना ईसाई समाज की विभिन्न संपत्तियों के झगड़े में पहले मिशन अस्पताल डूबा बाद में गाॅस मेमोरियल डूबा अब बर्जेस स्कूल की बारी है।


