24hnbc
चमड़ी का धंधा नहीं अब इसे कहते हैं एस्कॉर्ट
- By 24hnbc --
- Thursday, 14 Aug, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 15 अगस्त 2025।
छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर शहर में भी चमड़ी के धंधे ने पाॅश नाम रख लिया है। कल तक जो लड़कियां इसे घटिया कहती थी अब इस पाॅश धंधे में फ्यूचर देखी है। और धंधे का नाम एस्कॉर्ट है। सप्ताह के अंत में इसका मार्केट रेट आम दिनों से बढ़ जाता है। यदि छुट्टी तीन दिन की हुई तब तो मार्केट रेट उछाल पर रहता है जैसे 15, 16, 17 इसी महीने में 22, 23, 24 ग्राहक एस्कॉर्ट के साथ यात्रा के लिए एसी 2 टीयर और हवाई यात्रा को खूब पसंद करते हैं। तलाकशुदा यहां तक की छरहरा बदन हो दो बच्चों की मां भी मार्केट में एक ट्रिप का 10 से 20000 कमा लेती है। भोजन, शराब और गिफ्ट अलग माना जा सकता है।
ग्राहक कौन जहां नजर जाए वहां है बड़े उद्योगपति, नवरत्न कंपनियों के अधिकारी, चिकित्सा क्षेत्र के, शिक्षा जगत के भी जो बिलासपुर से रायपुर, दिल्ली तक उड़ान मारते हैं हवाई सुविधा ने तो एस्कॉर्ट बिजनेस की चांदी कर दी ऐसा नहीं की एस्कॉर्ट बिलासपुर से ही बाहर जा रही है। बाहर से बिलासपुर भी आ रही है कारण बड़े कारपोरेट कंपनियों के कोर्ट केस एस्कॉर्ट कहां नहीं है। सूत्र बताते हैं कि दाम तय करता है कि एस्कॉर्ट का स्तर क्या होगा बड़ा दाम फेंको तो एक भाषा से ज्यादा की जानकारी भी इस धंधे में मिल जाएगी। धंधा करना है तो एस्कॉर्ट को एटीट्यूट भी सिखा दिया जाता है। खाने पीने से लेकर बात करने तक का हुनर इन्हें आता है, मोबाइल के एक्सपर्ट होना प्लस पॉइंट है।
पुलिस की मार चमड़ी के बीपीएल स्तर छत्तीसगढ़ भवन के सामने, चांटीडीह, चिंगराजपारा, गीतांजलि कॉलोनी परमार होती है। बाकी से तो लंबी सेटिंग की जानकारी है। बिलासपुर में एस्कॉर्ट का इतिहास अविभाजित मध्य प्रदेश के समय भी था तब की लग्जरी गाड़ी सुमो बिलासपुर से दुर्ग तक सफर करती और उसे समय जिन्हें इस धंधे पर लगाम लगानी है और जिन्हें छापना है दोनों के हाथ मिले हुए थे और ऐसा एक बार फिर हो चुका है। आगे का पड़ाव हनी ट्रिप पर पहुंचेगी।


