शिक्षकों का आरोप, लिखित शिकायत सिविल लाईन थाने में
PSRAR उत्कृष्ट पुरस्कार प्राप्त सालेम स्कूल ने नहीं जमा की PF राशि
- By 24hnbc --
- Monday, 14 Jul, 2025
24hnbc.com
रायपुर/बिलासपुर, 15 जुलाई 2025।
राज्य सरकार का शिक्षा विभाग बेहाल है इनकी कार्य प्रणाली का कोई माई-बाप नहीं, निजी स्कूलों के संबंध में तो ये तथाकथित इवेंट मैनेजमेंट से प्रभावित नजर आते हैं। हाल ही में रायपुर के एक सालेम स्कूल को PSRAR उत्कृष्टता पुरस्कार 2025, मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हुआ।
प्रभारी प्राचार्या रूपिका लॉरेंस जिसके नेतृत्व में स्कूल पुरस्कृत हुआ वे स्वयं ये पुरस्कार लेने नहीं आ सकें। क्योंकि जून माह में ही रायपुर सत्र न्यायालय से उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज हुई है। उन पर और स्कूल के संचालन समिति के सभी पदाधिकारी नाम नितिन लॉरेंस, जयदीप रॉबिंसन, अजय उमेश जेम्स, बीके नायक, एसके नंदा पर 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज है। और इसी मामले में उत्कृष्ट स्कूल पुरस्कार विजेता प्रभारी प्राचार्या अग्रिम जमानत मांगने गए थे। 10 जुलाई 2025 को विद्यालय के एक दो नहीं 12 शिक्षकों ने रायपुर के सिविल लाईन थाने में ही एक और शिकायत की पीएफ 16 महीने की कुल धनराशि 80 लाख रुपए जमा नहीं होने के संबंध में सिविल लाईन थाने में सभी शिक्षकों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
इसी माह इसी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कैमरे के सामने पुस्तकों का कमीशन खाने और निशुल्क सैनिटरी पैड को बेचने तक के आरोप लगाए। ऐसे आरोपों को उत्कृष्ट नैतिक मूल्य स्थापित कर पुरस्कार जीतने वाला स्कूल और उसका प्रबंधन किस मान दंड को स्थापित कर रहा है। और PSRAR की चयन की प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है।


