No icon

24hnbc

सीडीबीई फर्जीवाड़े के कागज तो बंद है, चौबे जी की अलमारी में

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 जून 2025। 
             19 जून 2025 प्रथम सूचना रिपोर्ट सिविल लाइन थाना रायपुर में छत्तीसगढ़ डायोसिस, छत्तीसगढ़ डायोसिस ऑफ एजुकेशन बोर्ड सीडीबीई के कथित पदाधिकारीयों के खिलाफ 420, 467, 468, 471, 34 के तहत जो शिकायत दर्ज हुई है। उसमें ईसाई समाज की सर्वोच्च धार्मिक संस्था में जो फर्जीवाड़ा चल रहा है उसको बाहर कर दिया। पदाधिकारी बनकर जिस तरह 40 लोगों को नहीं 40 परिवारों का चूल्हा बंद किया उसे शर्मनाक ही कहा जा सकता है।
एक पास्टर ने जो पूरी व्यवस्था से भायाक्रांत भी है ने बताया कि डायोसिस के भीतर एक चौबे जी बैठे हैं। कागजों को निपटाना, रचना उन्हीं का काम है। कथित पदाधिकारीयों को यह पता है कि चौबे जी ही ड्राफ्टिंग विशेषज्ञ है। तमाम लेटर पैड, सील, दस्तावेज और रिकॉर्ड उन्हीं के पास रहता है। तो उनका वेतन किसी पादरी से भी ज्यादा है। चौबे जी न हो तो महंगी गाड़ियों का ईएमआई का जुगाड़ नहीं हो सकता। शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूलों से तो पैसे की बारिश होती है। स्तर हीन राजनीति, गिरता शैक्षणिक स्तर, फर्जी टीसी, फर्जी शैक्षणिक सर्टिफिकेट (एक स्कूल दो नाम) के बावजूद तीन स्कूलों में तो एडमिशन भरपूर है तो यही से सब कुछ मैनेज होता है, याद करें बिलासपुर के बर्जेस स्कूल की दीवाल जो नहीं बनाई गई परंतु भुगतान दिखाया गया। इसी संदर्भ में स्कूल की प्राचार्य को निलंबित तो किया गया पर फिर से पद पर बैठाल लिया गया। इसी तरह इसी स्कूल के संचालन समिति के-एक महत्वपूर्ण अधिकारी विल्सन ज्योतिष के विरुद्ध आर्थिक अपराध दर्ज हुआ था पर प्रकरण न्यायालय पहुंच ही नहीं।
राज्य के भीतर 19 स्कूल संचालित हैं सभी की यही कहानी है । सिविल लाईन थाना रायपुर छत्तीसगढ़ डायोसिस के कार्यालय की जांच हो जाए तो पूरी कहानी बाहर जाएगी।