24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Monday, 15 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 16 फरवरी

आज बसंत पंचमी,  शुभ मुहूर्त और चौघड़िया जाने

राष्ट्रीय मिति माघ 27 शक संवत् 1942 माघ शुक्ल पंचमी, मंगलवार विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 05 रज्जब 03, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 फरवरी 2021 ई॰। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। पंचमी तिथि अगले दिन 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ, रेवती नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।

शुभ योग अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 49 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 43 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 16 फरवरी : सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 फरवरी : शाम 06 बजकर 12 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजे तक। रवि योग शाम 08 बजकर 57 मिनट से 17 जनवरी सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल शाम 06 बजकर 18 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 13 मिनट से 09 बजकर 58 मिनट तक इसके बाद रात्रि 11 बजकर 18 म‍िनट से 12 बजकर 09 मिनट तक। पंचक काल सुबह 06 बजकर 59 म‍िनट से रात्रि 08 बजकर 57 म‍िनट तक।

दिन विशेष : बसंत पंचमी, सरस्वती प्राकट्य दिवस, आज ही सरस्वती पूजन, विद्या आरंभ दिवस

आज के उपाय : देवी सरस्वती, कृष्ण और कामदेव की पूजा करें, बूंदी और अंकुरित मूंग का प्रसाद वितरण करें।