
बिलासपुर 24 hnbc.
बिलासपुर। 2019- 20 मैं जब कान्हा ने अपनी छोटी सी समस्या के लिए डॉक्टर अंकित ठकराल सर्जन ई एन टी की शरण ली तब उसे नहीं पता था कि वह अपने जीवन की बड़ी भूल कर रहा है । कान्हा के बताए अनुसार एक दो नहीं डॉ ठकराल ने उसके 4 से अधिक ऑपरेशन कर ली और बाद में एम्स का रिफर लेटर देखकर हाथ खड़ा कर लिया। एम्स में डॉ ऋतु धवन से इलाज कराने के बाद एक आंख खो चूकने पर कान्हा पौनसरा गांव में रहता है और इतना हौसला रखता है कि एक डॉक्टर से न्याय के लिए सीधी लड़ाई लड़ेगा कान्हा का कहना है कि डॉ ठकराल रणछोड़ दास है एम्स में भर्ती कराने के बाद भरोसा देकर वैसे ही भाग गया जैसा शुद्ध देसी रोमांस में शादी के ऐन पहले हीरो भाग जाता है। पीड़ित मरीज अब कहता है कि मेरे को जिस किसी व्यवस्था के तहत शिकायत करनी पड़ेगी मैं करूंगा लेकिन डॉ ठकराल से अपना वाजिब हक लेकर रहूंगा। कान्हा सूर्यवंशी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत प्रेषित की थी और बिलासपुर में सीएचएमओ दफ्तर में बयान के लिए बुलाया गया है यदि तारिक नहीं बड़ी होगी तो आज 2:00 बजे के बाद उनका बयान दर्ज होना था असल में डॉक्टर अंकित ठकराल इन दिनों बिलासपुर मिशन हॉस्पिटल रोड यूनिटी अस्पताल के संचालक हैं और जब उन्होंने कान्हा का ऑपरेशन किया तब वह इमली पारा रोड स्थित वैगास अस्पताल में सेवा देते थे।