24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 11 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 12 फरवरी 

कुंभ संक्रांति, गुप्त नवरात्र पर जानें शुभ मुहूर्त

संवत 1942 माघ शुक्ल प्रतिपदा शुक्रवार, विक्रम संवत 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 01 जमादि उल्सानी 29, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 फरवरी 2021 ई॰।

सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।

धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त शतमिषा नक्षत्र का आरंभ, परिघ योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 19 मिनट तक उपरान्त शिव योग का आरंभ।

किस्तुघ्न करण मध्याह्न 12 बजकर 23 मिनट तक उपरान्त बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 12 फरवरी : सुबह 07 बजकर 03 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 12 फरवरी : शाम 06 बजकर 9 मिनट पर।

दिन विशेष: गुप्त नवरात्र आरंभ, कुंभ संक्रांति

आज का शुभ मुहूर्तः

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 57 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल सुबह 4 बजे से 5 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग 11 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 2 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 5 बजकर 19 मिनट से 6 बजकर 10 तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। वर्ज्य काल शाम को 7 बजकर 21 मिनट से 8 बजकर 48 मिनट तक।

आज के उपाय : आज भगवान लक्ष्‍मी-नारायण की पूजा करें और सफेद मिष्टान का भोग लगाएं।