24 HNBC News
एक साल बाद छूटे बंधुआ मजदूर
Tuesday, 09 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

सुकमा  24HNBC. 

कर्नाटक के कोलार जिले में काम करने गए छत्तीसगढ़ के सुकमा समेत सीमावर्ती राज्य ओडिशा के मलकानगिरी जिले के बीस श्रमिकों को जिला प्रशासन ने सकुशल घर वापसी कराई है। ये श्रमिक पिछले एक साल से वहां काम कर रहे थे और वहां श्रमिकों के साथ मारपीट की जा रही थी साथ ही घर आने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। श्रमिकों के स्वजनों उनकी वापसी के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई थी जिसकी खबर 14 जनवरी को नईदुनिया ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिला प्रशासन ने कवायद शुरू की और सभी श्रमिक अपने घर पहुंच गए।