
बिलासपुर 24 hnbc.
कांकेर से प्रकाशित हिंदी साप्ताहिक अखबार बस्तर बंधु के संपादक को आज तड़के सुबह जगदलपुर पुलिस ने हिरासत मे ले लिया। बताया जाता है कि उनके खिलाफ पुलिस मे एक से अधिक एफआईआर हैं जिनमें से एक पर उन्हें अरेस्ट किया गया है। और यह शिकायत किसी महिला की बताई जाती है । कुछ माह पूर्व बस्तर बंधु के संपादक ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी किंतु उसकी सुनवाई नहीं हो पाई उसके पूर्व ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया बताया जाता है कि संपादक ने राज्य के पुलिस प्रमुख के खिलाफ भी तथ्य हीन समाचारों का प्रकाशन किया था।