24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Sunday, 07 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 8 फरवरी 

तिल द्वादशी, देखें कब से त्रयोदशी तिथि

राष्ट्रीय मिति माघ 19 शक संवत् 1942 माघ कृष्ण द्वादशी सोमवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 26 जमादि उल्सानी 25, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 फरवरी 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 20 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, मूल नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 21 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।

हर्षण योग पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, कौलव करण सायं 04 बजकर 04 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत व त्योहार – षट्तिला एकादशी व्रत (वैष्णव), तिल द्वादशी।

सूर्योदय का समय 08 फरवरी: सुबह 07 बजकर 04 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 08 जनवरी: शाम 06 बजकर 05 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 55 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल दोपहर 01 बजकर 49 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 01 बजकर 42 मिनट तक इसके बाद 03 बजकर 10 मिनट से 03 बजकर 54 मिनट तक।

आज के उपाय : सफेद तिल से भगवान शिव की पूजा करें। माता से आशीर्वाद लें।