
बिलासपुर 24 HNBC.
केंद्र सरकार ने फरवरी माह के प्रथम दिन ही अनलॉक की चौथी प्रक्रिया शुरू कर दी इसके बावजूद बिलासपुर के कुछ सरकारी कार्यालय आज भी लॉक डाउन का गाइडलाइन उपयोग कर रहे हैं असल में यह अधिकारी अब प्रश्नों से बचने के लिए लॉकडाउन और कोविड संक्रमण की आड़ ले रहे हैं ऐसे ही विभागों में शामिल है बिलासपुर जिला आबकारी कार्यालय पूर्व में इस दफ्तर का दरवाजा खुला रहता था किंतु अब सब कुछ सामान्य हो जाने के बाद भी दरवाजे पर ही कोविड संक्रमण का बोर्ड टंगा है नागरिक जब कभी भी इस कार्यालय में पहुंचते हैं तो उन से बाहर रहने को कहा जाता है कार्यालय के भीतर जानबूझकर पुरानी सरकारी फाइलों को इस बेहतरकी होकर डंप कर दिया गया है कि कोई भी उसी स्थान पर खड़ा नहीं हो सकता कार्यालय में उपस्थित स्टॉप तीखे और अवहेलना भरे स्वर में बार-बार बाहर जाने का आदेश देता रहता है वैसे भी आबकारी विभाग के कार्यालय में आम नागरिकों का कोई काम नहीं है फिर भी ऐसा दफ्तर बिलासपुर में अन्य जगह दिखाई नहीं देता।