
24HNBC रायगढ़ । पर्यावरण की सुरक्षा के लिए समर्पित संस्था संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने नवनिर्मित कोतवाली परिसर ने मंगलवार को पौधारोपण किया। परिसर के चारों ओर लगे पौधे न केवल परिसर को सुघ्घर बना रहे हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं। इस पौधारोपण कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिह समेत पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने रूद्राक्ष का पौधा लगाया और कोतवाली प्रभारी को पौधों की देख-रेख करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि वह रुद्राक्ष का पौधा लगा रहे हैं। पुलिस अपने कर्तव्यों के अवाले सामाजिक कार्यों में भी आगे आती है। नवनिर्मित थाने में पौधारोपण जैसे कार्यक्रम एक सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। उन्होंने समिति को इस कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित भी किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने एरिका पॉम ट्री लगाया और कहा कि कार्यालय में पेड़पौधे होने से वहां की रौनक अलग ही बनती है। हम लगातार पौधारोपण को बढ़ावा देते हैं