24 HNBC News
सरपंच पति चलवा रहा ईट का अवैध भट्टा
Thursday, 04 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC बम्हनीडीह । क्षेत्र में अवैध लाल ईंट का निर्माण जोरों पर है। जहां देखो वहां लाल ईंट भट्ठे नजर आएंगे । अवैध ईंट भट्ठे से शासन को लाखों रूपए राजस्व की हानि हो रही है। खनिज विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी मौन साधे हुए हैं।क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरिया में अवैध ईंट भट्ठे का कारोबार अधिकारियों के संरक्षण में फल फुल रहा है। सरकारी नियम कानून को ताक पर रख कर ईंट निर्माण कराया जा रहा है। चोरिया से संजयग्राम पहुंच मार्ग पर ही रोड किनारे ईंट का निर्माण संजयग्राम के सरपंच पति द्वारा कराया जा रहा है। सरपंच पति जिस जमीन पर अवैध ईंट का निर्माण कर रहा है वह जमीन चोरिया ग्राम पंचायत में आता है जिसके लिए सरपंच पति को चोरिया पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना था मगर संजयग्राम सरपंच पति मसतराम साहु बिना किसी अनुमतिके ही अवैध ईंट का निर्माण कर रहा है। सबसे खास बात यह है कि अवैध ईंट भट्ठे में पीआईएल चांपा से जो राखड भेजा जा रहा है उसके लिए संबंधित पंचायत से अनापत्ति प्रमाण जरूरी होता है। इसके बगैर राखड नहीं मिलता मगर इसमें भी मसतराम साहु अधिकारियों से सांठगांठ कर लिया है। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के आखीर उन्हें राखड कैसे भेजा जारहा है। पीआईएल की भारी भरकम गाड़ी ईंट भट्ठे में रोड के किनारे राइड डंप करके चले जाती है पर इसका खामियाजा रोड से गुजरने वालों को उठाना पड़ता है।