24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Thursday, 04 Feb 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 5 फरवरी

सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें आज के नक्षत्र और मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति माघ 16 शक संवत् 1942 माघ कृष्ण, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 23, जमादि उल्सानी 22, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 फरवरी 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र सायं 06 बजकर 28 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ।

वृद्धि योग सायं 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ, कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 08 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 47 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 5 फरवरी: सुबह 07 बजकर 06 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 5 फरवरी: शाम 06 बजकर 03 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 01 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 09 मिनट से 11 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 53 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 06 बजकर 28 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 06 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल रात्रि 10 बजकर 17 मिनट से 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 09 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 02 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से 01 बजकर 41 मिनट तक।

आज के उपाय : फल का दान करें, लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।