
24HNBC कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के सरहद पर स्थित नदी-नालों से रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से हो रहा है वहीं इन अघोषित खदानों से ओडिशा की ओर रेत का परिवहन हो रहा है। इससे शासन को खनिज राजस्व की हानि हो रही है। शासन की ओर से न तो वैध रेत खदान घोषित किए जा रहे हैं और न ही स्टाफ और संसाधन की कमी की आड़ में रेत के अवैध परिवहन पर लगाम लगाया जा रहा है। अघोषित रेत खदानें संबंधित पंचायत के पंचायत पदाधिकारियों के हवाले है जो पंचायत में रेत के लिए पैसा जमा करवाते हैं पर उन पैसों का अधिकारिक तौर पर कोई हिसाब नहीं होता है।ग्राम गमरी के ग्रामीणों की माने तो यह खेल लंबे अरसे से चल रहा है, अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी खनिज और ही राजस्व अमला इस पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। कारोबारी परिवहन के लिए बिना नंबरों की वाहनों का भी उपयोग कर रहे ताकि कार्यवाही से बच निकले