
24HNBC एक तरफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) सहित विभिन्न एजेंसियां नक्सलियों की धरपकड़ में जुटी हैं। वहीं, केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां मिलाकर नक्सल के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। गर्मी शुरू होने के बाद नक्सलियों के खिलाफ आरपार की लड़ाई शुरू हो सकती है।सूत्रों का कहना है कि सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित सुकमा, बस्तर, दंतेवाड़ा सहित अन्य इलाकों में निर्णायक लड़ाई शुरू की जाएगी। उन इलाकों में नक्सलियों का किला ध्वस्त करने की तैयारी है जहां सघन जंगलों की वजह से सुरक्षा बल अमूमन नहीं घुस पाते।गौरतलब है नक्सल नेताओं की धरपकड़ के लिए कई तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए सुरक्षाबल सघन ऑपरेशन चला रहे हैं। अबूझमाड़ के जंगलों में ऑपरेशन को लेकर आ रही मुश्किलों का हवाला राज्य सरकारों की ओर से देकर नई रणनीति बनाने को कहा गया था। वहीं, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा के त्रिकोण पर घने जंगलों में प्रमुख नक्सल नेताओं के छिपे होने की खबर मिली थी। एजेंसियों की ओर से सघन साझा अभियान की जरूरत एजेंसियो की ओर से
बताई गई है। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई नक्सल नेता मारे गए हैं। लेकिन टॉप लीडरशिप में बचे हुए कुछ नामी चेहरे हिट लिस्ट में हैं।