24 HNBC News
24hnbc 100 ग्राम तंबाकू ने फसवा दिया प्रहरी को
Tuesday, 02 Feb 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 hnbc. 

 100 ग्राम तंबाकू ने फसवा दिया प्रहरी नंद कुमार यादव को केंद्रीय जेल बिलासपुर में नियम विरुद्ध तरीके से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है यह बात कई बार सुर्खी बन चुकी है । 10 दिसंबर 2020 को रात्रि ड्यूटी पर नंद कुमार यादव प्रहरी उपस्थित था और उसे अपने वरिष्ठ के साथ चक्कर ड्यूटी का काम मिला था। ड्यूटी शुरू होने के पूर्व प्रहरी की टोपी में से 100 ग्राम तंबाकू बरामद हुई इसे नियम विरुद्ध पाते हुए प्रहरी को निलंबित कर दिया गया निलंबित प्रहरी को आरोप पत्र दिया जा चुका है। जेल अधिकारी द्वारा प्रेषित आरोप पत्र में प्रहरी पर यह आरोप है कि प्रहरी का वह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का स्पष्ट उल्लंघन है। असल में पूरा मामला केंद्रीय जेल प्रशासन की मनमानी से जुड़ा हुआ है जहां पर अनुशासन सबसे ऊपर होना चाहिए वहीं पर नियमों की अनदेखी हो रही है। जिन अधिकारियों को आरोप पत्र जारी करने का अधिकार ही नहीं है वह आरोपपत्र जारी कर देते हैं ऐसा नहीं है कि राज्य में जेल अधीक्षक स्तर के अधिकारी नहीं है किंतु अपनों की नियुक्ति के चक्कर में बिलासपुर जेल अधीक्षक पद पर नियुक्ति का मामला लंबा खींचा जा रहा है।