24 HNBC News
24hnbc ईडी ने रिश्वत कांड की रकम की जप्त एसईसीएल सीएमडी का पुराना मामला
Monday, 01 Feb 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी-

 

वर्ष 2010 के एक मामले में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने एसईसीएल बिलासपुर के सीएमडी एमके दीक्षित और विजेंद्र सिंह रिश्वत कांड मामले में 80 लाख रुपए को जप्त कर लिया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब सीबीआई ने उस समय के सीएमडी एसईसीएल को 80 लाख रुपए रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। उक्त मामले में विजेंद्र सिंह, सुरोजित सामंत, डीएन सिंह, बजरंग लाल अग्रवाल, रामअवतार अग्रवाल, संजय सिंह, विनोद वैद्य, नवीन शर्मा आदि आरोपी हैं। बताया जाता है कि रिश्वत की पूरी रकम मारुति क्लीन से प्राइवेट लिमिटेड एनसीसीपीएल को एनओसी के संबंध में ली जा रही थी। सीबीआई ने तब यह कहा था कि रिश्वत की पूरी डील एक करोड़ की थी और उसी संगत में 80 लाख का भुगतान किया गया वह पहला अवसर था जब एसईसीएल का कोई सीएमडी पद पर रहते हुए रिश्वत ले रहा था और जेल गया। बाद में जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद उन्होंने कई बार अपने निलंबन को समाप्त कराने की कोशिश की किंतु नहीं हो सकी इस मामले को उस समय की पीएमओ राजनीति से भी जोड़ा जाता था। सीबीआई की रिश्वत कांड मामले में आए हुए नाम मे से राम अवतार अग्रवाल छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगपति में से हैं ।