
24HNBC वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण खत्म होते ही सोना 1200 रुपए से ज्यादा सस्ता हो गया है. मल्टी कमोडिटी एक्चेंज (Multi commodity exchange) पर बजट खत्म होते ही सोने के वायदा दामों में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार सोना और चांदी पर सीमा शुल्क को तार्किक बना रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि नेफ्था पर सीमा शुल्क को घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया गया है.दोपहर के 1 बजे दस ग्राम सोने की वायदा कीमतों में 1286 रुपए की गिरावट दर्ज की जा रही है. 1286 रुपए की गिरावट के बाद दस ग्राम सोने का फ्यूचर प्राइस 49,717 रुपए के स्तर पर आ गया है. वहीं चांदी के कीमतों की बात करें तो यहां तेजी दर्ज की जा रही है. चांदी की वायदा कीमतों में 3164 रुपए की जोरदार तेजी दर्ज की गई है. एक किलोग्राम चांदी की वायदा कीमतें 72870 रुपए तक जा पहुंची है.