24 HNBC News
24hnbc मंत्री डॉक्टर शिव जहरिया आज बिलासपुर दौरे पर
Friday, 29 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी

नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज  जिले के प्रवास पर रहेंगे। डॉ. डहरिया आज दोपहर 12.30 बजे निजी निवास रायपुर से बिलासपुर के लिए कार से प्रस्थान करेंगे और बिलासपुर  पहुंच कर दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक कपिल नगर सरकण्डा बिलासपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होेंगे। वे शाम 4 बजे कपिल नगर सरकण्डा से मोपका के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 4.15 से शाम 6.30 बजे तक वार्ड क्र. 47 मोपका परिक्षेत्र बिलासपुर में बाबा गुरू घासीदास जन्मोत्सव व पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम में शामिल होेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् वे शाम 6.30 बजे कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।