24 HNBC News
24hnbc सीआईएसएफ ने जारी किया अलर्ट, हवाई अड्डा और सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बड़ी
Friday, 29 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी। 

दिल्ली के इज़रायल दूतावास के नजदीक औरंगजेब रोड पर हुए धमाके के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. सभी हवाई अड्डों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सरकारी इमारतों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है. अलर्ट के बाद इन सभी जगहों पर सुरक्षा को बेहद मज़बूत कर दिया गया है. वहीं मुंबई में भी हमले के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है. शाम करीब 6 बजे के आस-पास दिल्ली में इज़राइल दूतावास के पास औरंगज़ेब रोड पर विस्फोट हुआ. धमाके में तीन गाड़ियों के शीशे टूटे हैं. सूत्रों के मुताबिक चलती कार से आईडी फेंकने की आशंका जताई जा रही है.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि दिल्ली में इजरायली दूतावास के बाहर विस्फोट के मद्देनजर राज्य के गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक के साथ चर्चा के बाद राज्य में स्थिति का जायजा लिया.

मुंबई, पुणे और अन्य राज्यों में सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया गया है.राज्य के लोगों को भी सतर्क रहना चाहिए और अपने आसपास की किसी भी संदिग्ध वस्तु या हरकत की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए. ब्लास्ट के बाद अभी तक किसी भी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है. बताया जा रहा है कि फुटपाथ पर फ्लॉवर पॉट में ये ब्लास्ट हुआ, जिसे किसी चलती हुई गाड़ी से फेंका गया था.

धमाके की सही जगह इज़राइल दूतावास से कुछ मीटर की दूरी पर जिंदल हाउस के बाहर थी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर से केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह ने इस ब्लास्ट के बारे में जानकारी ली है, इसके साथ ही इंटेलिजेंस के अधिकारियों से भी गृहमंत्री ने बात की है.