24 HNBC News
24hnbc रेंजर नवनीत के संरक्षण में हो रहा अवैध शिकार खुलेआम सामान्य सभा में लगा आरोप
Thursday, 28 Jan 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी। 

 

जिला पंचायत के सामान्य सभा में आज मस्तूरी क्षेत्र के खोंद्र क्षेत्र मैं वृक्षारोपण की दुर्दशा पर लंबी चर्चा हुई ।पंचायत के सदस्यों ने वहां के रेंजर्स नवनीत तिवारी पर असामाजिक तत्व अवैध शिकार युवा जैसे मामलों को संरक्षण देने का आरोप लगाया सदस्यों ने कहा कि नवनीत तिवारी ना तो सरकारी योजनाओं को ठीक से लागू करते हैं ना ही कार्य को काम जैसा समझकर करते हैं उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में जंगल राज बना कर रखा है । क्षेत्र में पहले नेचर कैंप का बड़ा बजट था किंतु नवनीत तिवारी के कार्यकाल में वह पूरा काम ठप हो गया है । पंचायत क्षेत्र में यह सबसे बड़ा फॉरेस्ट है ऐसा बताया जाता है कि यहां पर बड़ी संख्या में हिरण भी पाए जाते हैं। और इन दिनों बाहर क्षेत्र से आकर अवैध शिकार करने वालों का यहां बोलबाला है।