
बिलासपुर 24 एच एन बी सी
युवाओं को नैतिक पतन की ओर ले जाने के लिए वेबसाइट पर ठगों ने ठगी के साथ एक नया तरीका निकाला है। लालच देने का यह फार्मूला सेक्स संबंधों को लेकर है शहर में इन दिनों ऐसे कई जॉब देने वाले वेबसाइट अपना जाल फैला रहे हैं जिनमें पैसा कमाने के लिए युवाओं को आमंत्रण दिया जाता है। यह साइट ऐसा दावा करती हैं कि उनके साथ डेटिंग करने वाले को आकर्षक धनराशि मिलती है और यह काम पूरी तरीके से गुप्त रहता है यहां तक की कुछ साइट तो मेंबरशिप के नाम पर लाइसेंस देने का दावा भी करती है असल में यह पूरा खेल ठगी का है जॉब सेंटर के नाम से कुछ नंबर वेबसाइट पर पड़े हैं जब कभी कोई जॉब सर्च करने जाता है तब इनका शिकार बनता है सबसे पहले एक मोटी रकम लेकर मेंबर शिप दी जाती है काम बेहद आसान बताया जाता है कहा जाता है कि आपको इच्छुक महिला पार्टनर के साथ डेटिंग पर जाना पड़ेगा युवाओं को यह बड़ा आकर्षक नजर आता है और यहीं से ठगी का काम शुरू हो जाता है । असल में जैसे ही जॉब के लिए कोई युवक रुचि दिखाता है उससे एक छोटी सी रकम मांगी जाती है एक बार जाल में फंसने पर छोटी-छोटी कई रकम मांगी जाती है शिकायत कोई इसलिए नहीं करता कि पैसा देकर या लेकर शारीरिक संबंधों की संतुष्टि गैर कानूनी अवधारणा है इसलिए शर्म के मारे कोई कुछ नहीं बोलता एक से अधिक बार इन कॉल सेंटर पर फोन करके जानकारी मांगने पर अभद्र शब्दों के साथ नंबर बंद कर दिया जाता है कोई भी नंबर 6 महीने से ज्यादा एक्टिव नहीं रहता।