24 HNBC News
माफ़ी के साथ जमानत मांगी लालू ने
Tuesday, 26 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC  राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में आधी सजा काटने का दावा करते हुए जमानत मांगी है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत लेने के लिए लालू प्रसाद की ओर से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्योरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि आठ फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। दुमका कोषागार मामले में उन्हें सात साल की सजा सुनायी गयी है। आधी सजा काटने पर उन्हें  जमानत मिलनी चाहिए। 
पिछली सुनवाई में सीबीआई की ओर से लालू प्रसाद की जमानत का यह कहते हुए विरोध किया गया था, लालू प्रसाद ने आधी सजा पूरी नहीं की है। इस कारण उन्हें जमानत नहीं दिया जा सकता। इसके बाद हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद को सजा पूरी करने का दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। लालू प्रसाद की ओर से इसके लिए दो बार अदालत से समय लिया गया। 25 जनवरी को लालू प्रसाद की ओर से शपथपत्र दाखिल कर दिया गया। जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद की ओर से अब अदालत मेंइस मामले की सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तिथि निर्धारित कर सुनवाई करने का आग्रह किया जाएगा। इस मामले में यदि लालू प्रसाद को जमानत मिल जाती है, तो वह जेल से बाहर निकल जाएंगे।