
24HNBC कटनी। मयंक अवस्थी कटनी जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। श्री अवस्थी भारतीय पुलिस सेवा के 2012 बैच के अधिकारी हैं। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक श्री अवस्थी का स्थानांतरण पन्ना जिले से पुलिस अधीक्षक कटनी के लिए किया गया है।