24 HNBC News
एमपी सीएम दो दिन के लिए रीवा में
Monday, 25 Jan 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

 24HNBC  रीवा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिवसीय प्रवास पर रीवा आएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार को शाम 4 बजे भोपाल से शासकीय वायुयान से प्रस्थान कर शाम 5 बजे हवाई पट्टी चोरहटा रीवा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हवाई पट्टी से ग्राम पहड़िया पहुंचकर कचरा शोधन संयंत्र का लोकार्पण करेंगे।इसी समारोह में जिले के अन्य प्रमुख निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री पहड़िया में ही पोषण आहार निर्माण संयंत्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में नगर निगम रीवा के पांच वर्षीय विकास कार्य योजना का प्रजेन्टेशन देखेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रीवा में करेंगे। मुख्यमंत्री ी चौहान 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को सुबह 9 बजे एसएएफ मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण करके परेड की सलामी लेंगे। इसके बाद समारोह में मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा।