24 HNBC News
24hnbc अवैध कब्जाधारियों के कब्जे को हटाने को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामिणो ने की शिकायत
Thursday, 21 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

कोरबा 24 एच एन बी सी। 

पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत मादन के अंतर्गत क्षेत्र गांजर नाले के पास सड़क किनारे झोपड़ी नुमा जगह बना एवं कब्जा कर होटल चाय नाश्ता दुकान को आड़े रख मादक पदार्थ के अवैध बिक्री को लेकर ग्राम पंचायत मादन सरपंच को शिकायत मिली है जिसके तहत ग्राम के सरपंच एवं प्रतिनिधियों ने कब्जाधारियों को समझाईश दिया पर समझाईश के बाद भी कब्जाधारियों पर कोई असर नहीं देखते हुए ग्राम पं.मादन के सरपंच ,पंच,वन समिती के सदस्यों एवं ग्रामिणो ने मिलकर इस संदर्भ में न्यायालय तहसिलदार पाली को आवेदन प्रेशित किया न्यायालय तहसिल ने ग्राम पंचायत एवं ग्रामिणो के शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए ग्राम पंचायत मादन के पटवारी हल्का क्र.२१ रा.नि.म.पाली तहसिल स्थित भुमी जिसका ख.नं.५८९/१ गांजर नाला के पास मेन रोड से लगा शासकिय भुमी है जहा अनाधिकृत रुप से झोपड़ी बनाकर होटल चाय नाश्ता का व्यवसाय किया जाता है जिस जगह आवागमन से जुड़े राहगीरों के रुकने से भीड़ का माहौल बना रहता है और बड़ी गाड़ियों के रुकने से सड़क जाम होने जैसा प्रतित होता है और साथ ही अलग अलग जगह के राहगीरों के रुकने के कारण कई किस्म की अपराध घटीत होने की संभावनाए भी बनी रहती है ,अत: उक्त शासकिय भुमी पर अवैध कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन पत्रमय पंचनामा प्राप्त होने पर प्रकरण दर्ज कर न्यायालय तहसिल से कब्जाधारियों हिदायत देते हुए सुचित किया गया है कि आप उक्त के संबंध में अपना जवाब इस न्यायालय में पेशी दिनांक २२/०१/२०२१ को स्वयं: उपस्थित होकर प्रस्तुत करें अन्यथा छत्तिसगढ़ भु राजस्व संहीता १९५९ की धारा २४८ के तहत् कार्यवाही की जावेगी ।