24 HNBC News
24hnbc किरारी में एक तालाब चढ़ा निजी खाते पर जांच का आदेश
Wednesday, 20 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी । 

 

जब जिले में पटवारी हड़ताल पर थे उसी समय पटवारी हल्का नंबर 26 ग्राम किरारी ब्लॉक मस्तूरी में मनोहर डबरी नाम का तालाब तामेश्वर सिंह के नाम चल गया इतना ही नहीं इस जमीन के कुछ हिस्से में धान की खेती भी हो रही है जिसके नाम बी -1 में अब दिखाई दे रहा है। क्षेत्र के प्रभावशाली असामाजिक तत्व हैं पूर्व में बलवा जैसे मामलों में नामजद आरोपी भी रहे हैं लोगों का कहना है कि सब कुछ षड्यंत्र के साथ हुआ है और डबरी तामेश्वर सिंह के नाम कर दी हालांकि जब इस रिकॉर्ड दुरुस्ती करण का मामला एसडीएम मस्तूरी के पास पहुंचा उन्होंने जांच आदेश दिया है।