24 HNBC News
व्यवसायिक निर्माण स्थल में हो सकता है बड़ी दुर्घटना श्री राम केयर हॉस्पिटल संचालक के 30 फिट गहरी बेसमेंट में मजदुर बिना सुरक्षा किट के कर रहे है काम
Wednesday, 20 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी। 

 

गोविन्दम पैलेश शादी घर के बाउंड्री वाल तोड़ने के बाद निगम द्वारा निर्मित नाला को भी तोड़ दिया गया...क्या निगम करेगी ऍफ़आईआर..?

 

बिलासपुर । बिलासपुर स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अपना धीरे धीरे पैर पसार रही है पिछले कुछ वर्षो में गौरव पथ क्षेत्र में अचानक से बड़े हॉस्पिटल प्रोजेक्ट एक के बाद एक आये और अभी तक कोई न कोई नया हॉस्पिटल बिल्डिंग तैयार हो ही रहे है बिल्डिंग निर्माणकर्ता नक्शा के अनुरूप और दिए गए आदेशो निर्देशों का सही में पालन हो रहा है कि नही यह निगम के अलग अलग विभाग कि जिम्मेदारी होती है किन्तु जबसे से नगर निगम का दायरा बढा है और प्रशासनिक दबाव के चलते निगम कुछ ज्यादा सक्रियता एक ही क्षेत्र में दिखा रही है और वो है अवैध प्लाटिंग लेकिन दुसरे अवैध कार्यो पर लगाम लगाने केलिए निगम तत्पर नही दिख रही है.कार्य चाहे जो भी सब कुछ निगम के आदेश पर चलता है इसी कड़ी में पिछले कुछ दिनों से श्री राम केयर हॉस्पिटल संचालक डा.अमित सोनी के द्वारा अमेरी चौक पर व्यवसायिक परीसर के निर्माण को देखा जाए तो कितना वैध और अवैध है इस पर जिम्मेदार सही जानकारी देने से बचते दिख रहे है.डाक्टर सोनी का का यह दूसरा बिल्डिंग नेहरू नगर रोड में तैयार होने जा रहा है बहुत बड़े बजट पर निर्माण कार्य तो बेख़ौफ़ चल रहा है किन्तु सुरक्षा मापदंड कही से भी नजर नही आ रहा इस निर्माण कार्य में सारे नियमो का पालन हो रहा है कि नही यह तो जाँच का विषय है किन्तु जो सीधा नजर आने वाले तथ्य है वो कार्यवाही किये जाने योग्य है जैसे कि बिच चौराहे में 30 फिट खाई खोद दी गई बिना सुरक्षा व्यवस्था के श्रमिक काम कर रहे है एक तरफ गोविन्दम पैलेश शादी घर कि दोनों तरफ कि बाउंड्री धसक गयी है तो दूसरी तरफ निगम से बने नाला भी पूरी तरफ से धसक कर निर्माण क्षेत्र में गिर गया है किन्तु निर्माणकर्ता को किसी का भय नही है इस विषय में सत्ता पक्ष के वार्ड पार्षद द्वारा कई बार सिकायत कि गयी किन्तु कोई ठोस जांच एवं कार्यवाही नही हुई.क्या निगम सिर्फ अवैध प्लाटिंग करने वालो के खिलाफ ऍफ़ आई आर दर्ज करेगी या शासकीय संम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले बड़े निजी हॉस्पिटल मालिक के खिलाफ भी कार्यवाही कि मनसा रखते है..?अमेरी चौक गौरवपथ में बड़ी बड़ी मशीनों से मिर्मान कार्य करवा रहे हॉस्पिटल मालिक आम लोगो कि आवागमन कि हो रही परेशानी से कोई मतलब नही और न ही निगम अमले को इस बात से कोई आपत्ती दिख रही है (फोटो निर्माण स्थल बेश्मेंट )

 

जोन कमिश्नर क्रमांक 03 प्रवीन शुक्ला - जितने बड़े एरिया में काम चल रहा है वो मेरे दायरे से बाहर है लेकिन यदि निगम के नाली को क्षति पहुंची है तो उस पर जरुर कार्यवाही कि जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था कि भी जाँच कि जाएगी और साथ ही इस मामले को उच्च अधिकारियो के संज्ञान में देता हूँ

 

श्रम आयुक्त श्रीमती ज्योति शर्मा --:श्रमिको कि सुरक्षा सर्वोपरि है.मै इंस्पेक्टर भेज कर जाँच करवाती हूँ और आगे कार्यवाही करवाती हूँ