24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Wednesday, 20 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 21 जनवरी : राहुकाल के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति माघ 01, शक संवत् 1942 पौष शुक्ल अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2077। सौर माघ मास प्रविष्टे 08, जमादि उल्सानी 07, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 21 जनवरी 2021 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।

साध्य योग रात्रि 08 बजकर 23 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 03 बजकर 51 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय दिल्ली 21 जनवरी: सुबह 07 बजकर 13 मिनट पर

सूर्यास्त का समय दिल्ली 21 जनवरी: शाम 05 बजकर 51 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 19 मिनट से 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक। अमृत काल सुबह 07 बजकर 31 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 14 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक। रवि योग दोपहर 03 बजकर 37 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक। वर्ज्य काल दोपहर 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक। गण्ड मूल सुबह 07 बजकर 14 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक।

आज के उपायः भगवान विष्णु की पूजा करें। केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।