24 HNBC News
24hnbc अनुशासन का डंडा तैयब हुए पद मुक्त
Tuesday, 19 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी। 

 

प्रभारी महामंत्री का बहुप्रतीक्षित आदेश आज आ ही गया और शहर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष तैयब हुसैन को तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के दौरा कार्यक्रम के दौरान तैयब हुसैन ने बिलासपुर शहर विधायक शैलेश पांडे के साथ तमाम नेताओं के सामने बदतमीजी की थी और मामले को शहर विधायक ने उचित फोरम पर उठाया था पीसीसी चीफ के निर्देश पर जांच समिति बनी तय समय सीमा में 3 सदस्य जांच समिति ने बिलासपुर का दौरा किया तमाम प्रत्यक्षदर्शियों के बयान नोट किए और जांच प्रतिवेदन उचित अधिकारी को सौंप दिया था कुछ दिन से ऐसा लग रहा था कि मामला दाखिले दफ्तर हो जाएगा । इसी बीच तैयब हुसैन के समर्थन में सामाजिक दबाव की राजनीति भी हुई। इस बार कांग्रेस संगठन ने अनुशासन को ऊपर रखा और तैयब हुसैन को पद मुक्त करने का आदेश जारी किया इस तरह उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी को इस तरह के संकेत दे दिए हैं कि किसी भी स्तर पर कार्यकर्ता या पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि की गलती को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा लगता है कि इस आदेश के बाद बिलासपुर शहर कांग्रेस को एकता में बंधने का रास्ता मिल जाएगा ।