24 HNBC News
24hnbc समाज के वरिष्ठों की छाया में क्यों पहुंचे तय्यब
Monday, 18 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी। 

 

कॉलर पकड़कर विधायक को बदल देने की बात करने वाले ब्लॉक अध्यक्ष ने अपने बचाव के लिए पूरी जमात को खड़ा करने की रणनीति बना डाली है और इस पर काम भी कर डाला । असल में संगठन के सूत्र बताते हैं कि बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे के साथ सर्किट हाउस में ब्लॉक अध्यक्ष 1 तैयब हुसैन ने जो बदतमीजी की थी उस पर जांच रिपोर्ट आ गई है और जांच रिपोर्ट में हमारे विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बड़े ड्रामेबाज है यह कथन कार्यवाही का आधार बन सकता है जब इतनी बात ब्लॉक अध्यक्ष और उनके तरफदारो को पता चली तो उन्होंने ब्लॉक अध्यक्ष को बचाने के लिए समाज की बैठक कर डाली । बैठक करने वाले वरिष्ठ नेता विधायक के पास भी गए और आने वाले समय में वे पीसीसी चीफ से भी मिल सकते हैं जताया यह जा रहा है की ब्लॉक अध्यक्ष पर कार्यवाही से वोट बैंक का गणित बिगड़ता है दूसरी ओर ऐसा माना जा रहा था कि वर्धा शिविर से लौटने के बाद पीसीसी चीफ इस संबंध में निर्णय लेंगे किंतु ऐसा कहा जा रहा है कि वे अपनी गेंद हाई कमान के पाले में डाल कर स्वयं को कारवाही से बचा रहे हैं जबकि पूर्व में अंतागढ़ टेप कांड पर विधायक अमित जोगी के खिलाफ पीसीसी ने आनन फानन कार्यवाही कर दी थी यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को निलंबित भी कर दिया था अब ऐसा कौन सा कारण है की ब्लॉक अध्यक्ष पर कार्यवाही का मामला हाईकमान तक जाएगा कुल मिलाकर ऐसा लग रहा है कि विधायक का मान सम्मान पार्टी के लिए मायने नहीं रखता उल्टा संगठन के पदाधिकारी निर्वाचित जनप्रतिनिधि को सरेआम बेइज्जत करें और संगठन का प्रमुख कार्यवाही करने में देरी करें यह परंपरा कांग्रेस में ही दिखाई देती है।