24 HNBC News
24hnbc समाचार प्रकाशन होने के बाद शहीद की प्रतिमा से हटा पोस्टर बैनर
Monday, 18 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एच एन बी सी। 

 

यातायात जागरूकता अभियान शुरू होने के बाद शहीद विनोद चौबे प्रतिमा के सामने कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों का पोस्टर आखिरकार हट गया किसने हटाया यह नहीं पता चला लेकिन इतना जरूर है की समाचार प्रकाशित होने के बाद इस पर कार्यवाही हुई है देखा जाए तो शहर को साफ सुथरा और नियमों के पालन करता हुआ दिखाई देने के लिए आवश्यक है कि जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक पहले इसको समझे यदि पूरे शहर में नेताओं के स्वागत में लगने वाले बैनर पोस्टर चाहे वह किसी भी पार्टी के हो पर नियंत्रण हो तो शहर की काफी समस्याएं अपने आप हल हो जाएगी। जब कभी भी कोई भी नेता आता है तो उसके समर्थक का सबसे पहले पूरे शहर में बड़े-बड़े बैनर लगा देते हैं । उसके बाद जब कभी भी किसी युवा नेता का जन्मदिन आता है तो ऐसे ही बैनर लग गए दिखाई देने लगते हैं बैनर लगने से किसी का व्यक्तित्व अगर बड़ा हो जाता तो बात ही क्या थी किंतु यहां तो बैनर पर ही राजनीति होती है। ऐसे में नगर निगम की जवाबदारी बनती है कि वह किसी भी तरीके का बैनर पोस्टर न लगने दे पूरे शहर में दर्जनों ऐसे ही स्थान हैं जहां पर विज्ञापन एजेंसियों ने स्थानीय निकाय में पैसा जमा कर कर होल्डिंग किराए पर ली है। जिस किसी को आउटडोर विज्ञापन बाजी करनी हो तो इन स्थानों का उपयोग किया जा सकता है किसी भी मौके पर चौराहों पर लगी प्रतिमाओं पर बैनर पोस्टर लगाना अच्छे नागरिक और अच्छे जनप्रतिनिधि की पहचान नहीं हो सकती।