24 HNBC News
वैक्सीन की दूसरी खेप आ रही है आज
Monday, 18 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

24HNBC रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा भेजी जा रही कोरोना वैक्सीन (कोविशील्डकी दूसरी खेप मंगलवार दोपहर 1:30 बजे विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगी। 22 बाक्स में बंद 2.65 हजार वैक्सीन मुंबई से आनी वाली इंडिगो की विमान से आएगी। जिसे स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य वैक्सीन भंडार गृह में रखा जाएगा। इधर राज्य के 97 टीकाकरण केंद्रों में 9,278 शेडयूल्ड स्वास्थ्य कर्मियों में से 5,280 को यानी 56.91 फीसद कर्मियों को टीका लगाया गया है। टीका लगने के आधे घंटे तक सभी को निगरानी कक्ष में रखने के बाद छोड़ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जांजगीर-चांपाकांकेररायपुरराजनांदगांव में एक-एक और सरगुजा में दो यानी छह लोग ऐसे थेजिन्हें वैक्सीन लगने के बाद थोड़ा ज्यादा बुखारदर्दचक्कर आना जैसी समस्याएं सामने आई थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।