24 HNBC News
भाजपा सांसद का पी ए पहुंचा जेल
Friday, 15 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC - रांची में महिला थाना की पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा के सांसद संजय सेठ के पीए संजीव साहू को एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने महिला का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि आरोपी और महिला में पिछले दो साल से दोस्ती थी। इस वजह से दोनों अक्सर मिलते थे। महिला ने दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि आरोपी ने बहला-फुसला कर उसका यौन शोषण किया है। आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। हालांकि महिला पहले से शादीशुदा है।इस मामले को लेकर रांची में रहने वाले कई प्रतिष्ठित लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन महिला आरोपी को जेल भेजने के अलावा कुछ नहीं चाहती थी। थानेदार को कई जगहों से फोन भी आया, लेकिन आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार की रात ही पकड़ लिया था। आरोपी का कहना है कि महिला ने उसे फंसाया है।