24 HNBC News
केक तैयार हो रहे है अब, सड़े अंडे और नकली जूस से
Thursday, 14 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC जबलपुर, शहर में खाद्य सामग्री तैयार करने वाली दुकान और उनके संचालकों की जांच शुरू हो गई है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग इन दुकानों में न सिर्फ गंदगी का मुआयना कर रहा है बल्कि खाद्य सामग्री बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री और अमानक पॉलीथिन के उपयोग की भी जांच कर रहा है। नगर निगम ने जांच के दौरान कांचघर स्थित सुरेश बेकरी की जांच की। स्वास्थ्य विभाग की टीम को यहां नकली जूस और सड़े अंडे मिले, जिसकी मदद से केक और बेकरी का सामान तैयार किया जा रहा था। साथ ही सामग्री बनाने वाली जगह पर गंदगी का अंबार लगा था। विभाग ने संचालक सुरेश अमलानी के खिलाफ विभाग ने कार्रवाई कर 50 हजार स्र्पये का जुर्माना लगाया। स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक धर्मेन्द्रराज, अनिल कुमार मिश्रा ने बेकरी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाहर खड़ी एक दो पहिया वाहन में पाइनएप्पल जूस से भरी बॉटल रखी थी। चालक से बॉटल नीचे रख उसकी जांच करने कहा गया। यह सुनकर चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद अधिकारी एक्शन में आए और बेकरी की जांच की। इस दौरान बेकरी के सामान में नकली रंग, जूस के अलावा सड़े अंडे का उपयोग किया जा रहा था।