
24HNBC अनूपपुर देश के सभी धार्मिक स्थलों में अमरकंटक मां नर्मदा का उद्गम स्थल ख्याति प्राप्त है यहां विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। अमरकंटक का चहुमुखी विकास हो जिसके लिये केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने प्रसाद योजना के तहत मध्य प्रदेश के अमरकंटक का चयन किया है। केंद्रीय पर्यटन विभाग ने देश के 6 धार्मिक स्थलों को इस दायरे में लिया है जिसमें मध्य प्रदेश से अमरकंटक को सम्मिलित किया गया है और सबसे बड़ी अहम बात यह है कि अमरकंटक के विकास हेतु सबसे अधिक राशि भी अन्य धार्मिक स्थलों की तुलना में दी जा रही है जो करीब 50 करोड़ है।तीर्थयात्रा कायाकल्प प्रसाद एक राष्ट्रीय मिशनः तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन ड्राइव (प्रसाद) एक राष्ट्रीय मिशन है, जिसे पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014-15 में शुरू किया गया था. यह योजना शत प्रतिशत केन्द्रीय रूप से वित्त पोषित है।