24 HNBC News
कोल इंडिया के साथ उधोगपतियों की बैठक आज
Wednesday, 13 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC - रायपुर। Chhattisgarh News: दो साल का कोयला एक साथ लेने के लिए बनाए जा रहे दबाव को लेकर 15 जनवरी को उद्योगपतियों की बैठक कोल इंडिया कोलोकाता के उच्चाधिकारियों से होने वाली है। उद्योगपतियों का कहना है कि निश्चित रूप से इस बैठक में कोई न कोई नतीजा निकलेगा। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर तीन बजे भी इस संबंध में उद्योगपतियों की बैठक कोल इंडिया के अधिकारियों से हुई और इसमें भी दोनों के बीच सकारात्मक चर्चाएं हुई।गौरतलब है कि कोल इंडिया द्वारा दो साल का कोयला लेने का दबाव बनाया जा रहा था। इस पर उद्योगपतियों ने कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ ही प्रदेश के खनिज सचिव को भी पत्र लिखा था। उद्योगपतियों का कहना है कि यह एक बहुत बड़ी समस्या है और इसका हल निकलना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। दो साल का स्टाक रख पाना किसी भी उद्योगपति के लिए काफी मुश्किल है।इस समय न तो बाजार में इतनी मांग है और न ही उद्योगों के पास इतनी जगह है कि वह स्टाक रख सकें।