24 HNBC News
कार के दरवाजो से मिला 25 किलो गांजा
Wednesday, 13 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24HNBC - गौरेला गौरेला पुलिस ने एक वैगान आर कार की दरवाजे से 25 किलो गांजा ले जाते पकड़ा। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।इस संबंध में एएसपी संजय महादेवा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद कलर की वैगन आर कार सीजी 04 एचए 8960 खोडरी की ओर से गौरेला की ओर आ रही थी। इसमें गांजा तस्कारी की जा रही है। इस पर एडिशनल एसपी गौरेला ने उक्त सूचना से एसपी सूरज सिंह परिहार को अवगत कराया। त्वरित कार्रवाई के निर्देश प्राप्त होने पर वैधानिक औपचारिकता पूरी कर आरोपी की घेराबंदी के लिए टीम बनाकर नाकाबंदी की गई। सधवानी सारबहरा की ओर से एक वैगन आर नाकाबंदी में आई इसे रुकवाने पर नहीं रुकी और ओवर ब्रिज की ओर भागी इसे पीछा कर रुकवाया गया। मुखबिर की सूचना विश्वस्त थी, इस पर पीछे वाली सीट के नीचे देखा गया जहां पर गांजा पैकेटों में भरा हुआ था। चारो गेट व पीछे का दरवाजा को खोलकर देखा गया उसमें गांजा भरे मिले। 40 पैकेटों में 25 किलो गांजा तथा एक वैगन आर कार जब्त की गई ।