24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Tuesday, 12 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

आज का पंचांग 13 जनवरी : लोहड़ी पर्व आज, जानें शुभ मुहूर्त और शुभ योग

13 जनवरी आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। आज पंचांग की गणना की गणना से जानिए शुभ समय योग कब से कब तक रहेगा—-

राष्ट्रीय मिति पौष 23 शक संवत् 1942 पौष कृष्ण अमावस्या, बुधवार, विक्रम संवत् 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 30, जमादि उल्लावल 28, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 जनवरी 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, उत्तराषाढ़ नक्षत्र अगले दिन तड़के 05 बजकर 28 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ।

 

हर्षण योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ, नाग करण पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा मध्याह्न 12 बजकर 06 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 13 जनवरी: सुबह 07 बजकर 15 मिनट पर

सूर्यास्त का समय 13 जनवरी: शाम 05 बजकर 44 मिनट पर

आज का शुभ मुहूर्तः

विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 58 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्तः

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा।

आज के उपाय : गणपति स्तोत्र का पाठ कीजिए, सौंफ खाकर शुभ काम के लए घर से निकलें।