24 HNBC News
इस बार 26 जनवरी पर नहीं होगा कोई विदेशी मेहमान
Sunday, 10 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

24hnbc- कोरोना की वजह से दुनियाभर में मचे हाहाकार के बीच भारत ने लगभग यह तैयारी कर ली है कि इस बार देश का 72वां गणतंत्र दिवस बिना किसी विदेशी मेहमान के मनाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कोरोना की वजह से ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन के अंतिम मौके पर समारोह में न आने के फैसले के बाद भारत ने अब किसी भी विदेशी मेहमान को न्योता न देने का सोचा है।पिछले पांच दशकों में यह पहला गणतंत्र दिवस होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कोई विदेशी मेहमान नहीं होगा। इससे पहले सन् 1966 में गणतंत्र दिवस परेड में कोई विदेशी मेहमान शामिल नहीं हो सका था, जब 11 जनवरी को लाल बहादुर शास्त्री के अचानक हुए निधन के बाद 24 जनवरी को इंदिरा गांधी ने पीएम पद की शपथ ली थी। इसके अलावा सन् 1952 और 1953 में भी भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह में कोई विदेशी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुए थे।