24 HNBC News
24hnbc 1 रुपया और 1 पैनी धान लेकर दिल्ली के किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस की युवा विंग.. एनएसयूआई ने धान मंडी जाकर किसानों के लिए किसानों से ली मदद
Saturday, 09 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

बिलासपुर 24 एचएनबीसी :-

बिलासपुर एनएसयूआई एनएसयूआई ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज बिलासपुर जिले के मस्तुरी विधानसभा पहुच कर एन एस यू आई ने "एक रूपये एक पैली धान देकर बढ़ाये किसानों का मान" अभियान के तहत आज युवा कांग्रेस प्रदेश कार्य० अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री व एनएसयूआई कार्य. जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह की उपस्थिति में मस्तुरी विधानसभा के सीपत, धनिया/खाड़ा,जांजी तीनो. धान मंडियों में जाकर किसानों से एक रुपया और धान लिया गया.. युवा कांग्रेस कार्य. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एवं बिलासपुर एनएसयूआई जिला कार्य. अध्यक्ष रंजीत सिंह के साथ पूरे जिले के लगभग छह 6 विधानसभा में एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ता धान मंडियों पर पहुँच रहे और किसान से दिल्ली में चल रहे तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बैठे किसानों के समर्थन में मस्तुरी विधानसभा बिलासपुर के किसानों का समर्थन मांगा मस्तुरी विधानसभा के किसानो द्वारा इस अभियान का स्वागत किया गया और किसान स्वयं आकर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को एक रुपय और एक पैली धान देकर अपना योगदान दिया.. युवा कांग्रेस कार्य.प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा की दिल्ली में जो नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के खिलाफ 3 काला कानून लाया है उसे वापस कराने के लिए जो करोड़ों किसान दिल्ली में बैठे हैं उनके समर्थन में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के किसानों से समर्थन मांग कर एक पैली धान और एक रुपये एकत्रित कर दिल्ली में बैठे किसानों के पास पहुचाकर किसानों को अपना समर्थन व नरेंद्र मोदी के तीनों काले कानूनों का विरोध दर्ज कराएंगे.. वही एनएसयूआई जिला कार्य.अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि यह अभियान हमे प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिया गया है इस अभियान के तहत नरेंद्र मोदी सरकार के तीन काले कानून है इसका हम विरोध करते है साथ ही साथ छत्तीसगढ़ के किसानों द्वारा जो धान और पैसे दिए जाएंगे उसको हम 11 तारीख को दिल्ली के लिये रवाना करेंगे.. सभी ब्लॉक पदाअधिकारियो व कार्यकर्ताओं को इस अभियान के लिए टीम बनाकर सभी धान सोसायटीयो में भेजा जाएगा व किसानों को तीन काले कानून से अवगत कराकर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के लिये एक पैली धान व एक रुपये की मदद मांगी जायेगी इस अभियान के तहत आज सीपत,धनिया,जांजी सोसायटी से की गयी इस अभियान में सैकड़ो किसानों के साथ साथ युवा कांग्रेस कार्य. प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री एनएसयूआई कार्य. जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष लोकेश नायक मस्तुरी विधनसभा अध्यक्ष नवीन भोई, प्रमोद जायसवाल, धनदास मानिकपुरी, संतोष कुमार सोनी, कमल कांत पाटनवार,दिनेश यादव, राजेश्वर विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम रजक,मालीराम पाटनवार, दुष्यंत यादव, मोहम्मद नज़ीर आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।