24 HNBC News
खुरमुण्डा कांड सोनकर समाज आक्रोशित
Thursday, 07 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

24hnbc भिलाई। खुड़मुड़ा सामूहिक हत्याकांड की घटना को दो सप्ताह बीत चुके हैं। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी न होने से समाज के लोगों में भी अब आक्रोश पनपने लगा है। छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के सदस्यों ने रविवार को प्रदेश भर में कैंडल मार्च निकाला।समाज के लोगों ने शीघ्र ही आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पुलिस की जांच में अब तक आरोपित का तो कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऐसी जानकारियां हाथ लगी हैं जिससे हत्या की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिल सकती है।