24 HNBC News
मलेरिया मुक्ति के लिए बस्तर विशेष अभियान
Thursday, 07 Jan 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

 

24hnbc -  दंतेवाड़ा  नक्सलवाद के साथ मलेरिया के लिए बदनाम बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा जिले में अब मच्छरों पर काबू होता दिख रहा है। मलेरिया मुक्त अभियान के तीसरे चरण में मात्र 15 दिन में एक हजार से अधिक पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। यह उन गांवों में मिले हैं, जहां अभियान के पहले दो चरण भी हुए हैं। हालांकि यह आंकड़ा पिछले दो चरणों के मुकाबले कम है। विभाग को 30 दिन में करीब 60 फीसद जनसंख्या का सर्वे करना है। अधिकारी इस बात से संतुष्ट हैं कि बीते वर्षों में गांव का गांव पीड़ित पाया जाता था, वह अब घरों तक सीमित हो गया है। एक लाख दस हजार आबादी में से मात्र एक हजार 67 पाजीटिव मरीज पाए गए हैं।जिले के साथ बस्तर संभाग में मलेरिया मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। दो चरणों के अभियान से मलेरिया पाजीटिव मामलों में काफी अंकुश लगा है। दूसरे चरण में जिले की तीन लाख तीन हजार 225 की जनसंख्या में मलेरिया पाजीटिव के तीन हजार 645 (1.20 प्रतिशत) मामले मिले थे।