
24hnbc- शहडोल। जिला मुख्यालय के सोहागपुर गढ़ी क्षेत्र में लंबे समय से एक नीम हकीम अपना दवाखाना फर्जी तरीके से चला रहा था जिसकी शिकायतें कलेक्टर सहित कई बड़े अधिकारियों तक लगातार हो रही थीं। इस बार जनसुनवाई में फिर वहां आसपास के लोगों ने कलेक्टर के पास शिकायत की थी कि नीम हकीम अपनी बेटी के नाम से क्लीनिक चला रहा है जबकि बेटी डॉक्टर की पढ़शहडोल। जिला मुख्यालय के सोहागपुर गढ़ी क्षेत्र में लंबे समय से एक नीम हकीम अपना दवाखाना फर्जी तरीके से चला रहा था जिसकी शिकायतें कलेक्टर सहित कई बड़े अधिकारियों तक लगातार हो रही थीं। इस बार जनसुनवाई में फिर वहां आसपास के लोगों ने कलेक्टर के पास शिकायत की थी कि नीम हकीम अपनी बेटी के नाम से क्लीनिक चला रहा है जबकि बेटी डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है अभी डॉक्टर बनी नहीं है। इस शिकायत पर कलेक्टर ने सीएमएचओ को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद गुरुवार को जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुबह से ही इस नीम हकीम के क्लीनिक पर छापा मार कार्रवाई की। हालांकि जब से सीएमएचओ बनकर डॉ.एम एस सागर यहां आए हैं तब से स्वास्थ्य विभाग का अमला सक्रिय नजर आ रहा है। पिछले दिनों गायत्री मंदिर के पास भी कई क्लीनिक में छापामार कार्रवाई की गई थी।