
बिलासपुर 24 एचएनबीसी:-
एक तरफ राज्य और केंद्र सरकार स्वच्छता अभियान के तहत आम नागरिकों के लिए प्रसाधन निर्माण कर रही है दूसरी ओर बिलासपुर के पुरानी कंपोजिट भवन के अंदर महिला प्रसाधन में ताला लगा दिया जाता है । इस भवन में कुल 17 सरकारी कार्यालय मौजूद है और दो तल के इस भवन में 3 महिला प्रसाधन है। पहले तीनों में ताला रहता था। जरूरतमंद महिला को यदि पता चल जाए की चाबी किसके पास है तो वह चाबी प्राप्त करके प्रसाधन का इस्तेमाल कर सकती थी यह बात सुनने में अजीब लगती है प्रसाधन की चाबी किसके पास है यह पहले पूछो संबंधित महिला के पास जाओ यदि वह डेक्स पर मिल गई तो चाबी मिलेगी अन्यथा नहीं । नीचे की मंजिल पर एक प्रसाधन में स्थाई रूप से ताला जड़ दिया गया है। जानकारी लेने पर पता चला कि असल में यह विभागीय स्टोर रूम था जिसे आधे में प्रसाधन बना लिया गया है । और अब इस पर ताला जड़ दिया गया है । क्योंकि बाहरी महिलाओं के द्वारा इस्तेमाल होने पर यह खराब हो जाता है। औसतन 17 विभागों में हर कार्यालय में कम से कम 3 महिला कर्मचारी हैं इस हिसाब से पूरे कंपोजिट भवन में महिला कर्मचारियों की संख्या अच्छी खासी है किंतु इस भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी जिस समिति के पास है वह रखरखाव के लिए एकत्र होने वाली रकम को कलेक्ट ही नहीं कर पाते। जब मेंटेनेंस की रकम ही नहीं मिलेगी तो रखरखाव कैसे होगा वैसे भी पुराना कमपोजिट भवन अब शासन की नजरों में गडने लगा है ऐसा लगता है कि इसे तोड़कर नया बनाया जाएगा ।